पांच दिन बाद खाई में मिली दो भाइयों की लाशें

406

हल्द्वानी, 2 जुलाई। उत्तराखंड के नैनीताल में आज गेतिया खाई में दो भाइयों की लाशें मिली है। ये दोनों युवक पांच दिन पहले रुद्रपुर से हल्द्वानी परीक्षा देने आए थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी रामलखन पुत्र उन्नति देव प्रसाद रविवार को हल्द्वानी के खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कालेज में फार्मेसी की परीक्षा देने आया था। बाइक नंबर यूके 06ए-8391 पर रामलखन के साथ उसका भाई राजकुमार राठौर भी था। हल्द्वानी पहुंचने पर दोनों ने घर पर बात की थी। लेकिन इसके बाद दोनों घर नहीं पहुंचे। जिसके बाद परिजनों ने हल्द्वानी थाने में गुहार लगाई थी।
पुलिस और परिजन पिछले 5 दिन से उनकी तलाश में लगे हुए थे। स्थानीय निवासियों ने आज गेतिया खाई से दोनों भाइयों की लाशें देखीं। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर बाइक भी बरामद हुई है। माना जा रहा है कि बाइक खाई में गिरने से दोनों भाइयों की मौत हुई। नैनीताल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जल्द अमीर बनने की चाहत में तस्कर बना सिक्योरिटी गार्ड, चरस के साथ गिरफ्त में

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here