होली के दिन से लापता युवक की लाश बरसाती नहर में मिली

256

हल्द्वानी, 12 मार्च। होली के दिन से लापता एक युवक की लाश बरसाती नहर से मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाश नहर के अंदर गंदगी में पड़ी हुई थी। लाश की शिनाख्त विवेक कुमार निवासी दमुवाढूंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने लाश को नहर से बाहर निकाला। विवेक कुमार इंजीनियर था और रुद्रपुर में अपने परिवार के साथ रहता था। विवेक पिछले एक साल से बेरोजगार था। विवेक कुमार उधम सिंह नगर सिडकुल में एक फैक्टरी में इंजीनियर के पद पर काम भी कर चुका है। विवेक होली में परिवार के साथ काठगोदाम दमुवाढूंगा अपने घर आया हुआ था। विवेक होली के दिन से लापता था, जहां परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवेक की मौत का कारण पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

एक था नशेड़ी गौरव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here