आपसी विवाद में घर में घुसकर किन्नर को गोली मारी

446

किच्छा, 24 अक्टूबर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में आपसी विवाद में घर में घुसकर एक किन्नर को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से घायल किन्नर का रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली मारने की वारदात शनिवार शाम को किच्छा क्षेत्र में हुई। मुंडिया देवरनिया जनपद बरेली की निवासी किन्नर सपना अपने दो साथी अन्नू और मुन्नी के साथ किच्छा के फुलभट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत् बरा इलाके में किराये के मकान में रहती हैं।
अनु और मुन्नी शनिवार शाम को रसोई में खाना बना रही थी। सपना आंगन में बैठी थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। इनमें से एक ने घर में घुसकर सपना को गोली मारी और अपने दूसरे साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया। गोली सपना के पेट में लगी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सपना को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया सपना का सितारगंज के किन्नरों से आपसी विवाद की बात सामने आई है।

पंद्रह लाख के आभूषण के साथ दो को धरा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here