केजरी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार

1068

नई दिल्ली, 29 जुलाई। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने आज जनहित के मुद्दों पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ विधानसभा के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया। विधानसभा का घेराव करने जा रहे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने उन पर पानी की बौछार भी की।


हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेशाध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा के बाहर कोविड में कुप्रबंधन, महंगाई, डीटीसी बसों की खरीद में भ्रष्टाचार, पानी संबंधित समस्याओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर केजरीवाल के फेल मॉडल का पर्दाफाश किया।


प्रदर्शनकारियों में प्रमुख रूप से अमृता धवन, पूर्व विधायक हरीशंकर गुप्ता, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज और अलका लांबा भी मौजूद थीं।


वहीं, गंदे पानी और डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आदर्श जिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता भी पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष हरी किशन जिंदल, अशोक विहार ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंदर खारी, पंकज शर्मा और अनिल खारी के नेतृत्व में प्रदर्शन में शामिल हुए।

महंगे पेट्रोल-डीजल के खिलाफ केशवपुरम में कांग्रेस की विशाल साइकिल रैली

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here