निगम चुनाव में ‘आप’ की लहरः राजेश गुप्ता

540

नई दिल्ली, 20 फरबरी। विधायक राजेश गुप्ता ने कहा कि इस बार निगम में आम आदमी पार्टी की लहर है। अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यकाल का निगम में आप को पूरा फायदा मिलेगा। जनता जान गई है कि आज तक भाजपा और कांग्रेस ने केवल उनके वोटों को दोहन किया है, बदले में कुछ नहीं दिया।
राजेश गुप्ता ने आज यहां केशवपुरम के सी-6 ब्लॉक में विधायक कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि पहले जनता है, उसके बाद हम हैं। हमारा हमेशा प्रयास रहा है कि जनता की किसी भी समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो।
वार्ड 75 से आम आदमी पार्टी की टिकट की दावेदार नीतू सिंह ने कहा कि विधायक कार्यालय के खुलने से सभी को आसानी होगी। लोगों को अशोक विहार नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब यह कार्यालय नहीं था, तब भी हमारे विधायक राजेश गुप्ता आम जन की पहुंच में थे और वे लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों से उनकी समस्याओं को सुनकर उनका हल करवाते थे।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के क्षेत्रीय नेताओं, कार्यकर्ताओं, आरडब्ल्यूए सदस्यों समेत स्थानीय नागरिक भी मौजूद थे।

देखें, आप विधायक गुप्ता ने लोगों की शिकायत के बाद पार्क में खुद की फॉगिंग

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here