50-अर्की विस में 65 फीसदी मतदान

1448

सोलन, 30 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में आज हुए उपचुनाव में लगभग 65 फीसदी मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया शान्तिपूर्वक संपन्न हुई।
जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका कुलहरी ने बताया कि जिले के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में प्राप्त समाचार के अनुसार 64.97 फीसदी मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि आज 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 91884 मतदाताओं में से 59701 मतदाताआंे ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 30437 पुरुषों तथा 29264 महिलाओं मत डाला।


शाम 3 बजे तक 54.11 फीसदी मतदान
कृतिका कुलहरी ने बताया कि यहां पर आज शाम 3 बजे तक 54.11 फीसदी मतदान हुआ है। इस समय तक क्षेत्र में कुल 49719 मतदाताआंे ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें से 24890 महिलाओं और 24829 पुरूष मतदाताओं ने मत डाला। इस समय तक मतदान करने वाले महिलाओं का मत प्रतिशत 54.82 तथा पुरुषों का मत प्रतिशत 53.42 प्रतिशत रहा।
दोपहर 1 बजे तक 39.24 फीसदी मतदान
कृतिका कुलहरी ने बताया कि यहां पर आज दोपहर 1 बजे तक 39.24 फीसदी मतदान हुआ है। अब तक कुल 36051 मतदाताआंे ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 19094 पुरुष और 16957 महिला मतदाताओं ने मत डाला। इस समय तक मतदान करने वाले पुरुषों का मत प्रतिशत 41.08 और महिलाओं का मत प्रतिशत 37.35 प्रतिशत रहा।
सुबह 11 बजे तक 23.9 फीसदी मतदान
कृतिका कुलहरी ने बताया कि यहां पर आज सुबह 11 बजे तक 23.9 फीसदी मतदान हुआ है। इस समय तक कुल 91884 मतदाताओं में से 22049 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से कुल 46483 पुरुष मतदाताओं में से 12772 पुरुष तथा कुल 45401 महिला मतदाताओं में से 9977 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मेरा वोट, मेरा अधिकार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here