देखें, करवा चौथ पर चांद का दीदार

1001

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। करवा चौथ पर देश के कई हिस्सों में हो रही बारिश की वजह से कई जगह पर चांद के दर्शन दुर्लभ हो गए। ऐसे में सुबह से अन्नजल के बिना व्रत रखने वाली कई सुहागिनों ने बिना चांद के दर्शन के अन्य विधि विधान अपनाने के बाद व्रत को तोड़ना पड़ा।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश के कई क्षेत्रों में आज हो रही बारिश की वजह से समय पर चांद के दर्शन नहीं हो पाए। वे सुहागिनें भाग्यशाली रही जहां पर कुछ समय के लिए बादल छंटने पर उन्हें चांद के दर्शन हो गए।

जिन जगहों पर चांद के दर्शन नहीं हो पा रहे थे, वहां पर सुहागिनों ने पूजा के विधिविधानों के अनुसार अपने व्रत को पूर्ण किया।

छतरी में चांद दिखा…

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here