महंगे पेट्रोल-डीजल के खिलाफ केशवपुरम में कांग्रेस की विशाल साइकिल रैली

686

नई दिल्ली, 25 जुलाई। महंगे पेट्रोल-डीजल के खिलाफ आज कांग्रेस ने केशवपुरम में विशाल साइकिल रैली निकाली। कांग्रेस ने रैली के दौरान केंद्र सरकार से टैक्सों को कम करके आम जनता को राहत देने की मांग की।
पंकज शर्मा डेलीगेट दिल्ली कांग्रेस (सीए) दीपिका वधवा के नेतृत्व में इस साइकिल रैली का आयोजन केशवपुरम मेट्रो स्टेशन से किया गया।

साइकिल रैली में पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, जोगिंदर खारी, नरवाल, अनिल खारी, चंदर अरोड़ा, नरेंद्र, रवि कुमार, मृदुल, पुष्पिंदर, दीपक खुल्बे समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के दौरान कांग्रेस ने केंद्र और दिल्ली सरकार से पेट्रोल और डीजल पर एक्ससाइज ड्यूटी और वेट कम करके लोगो को राहत देने की मांग की।

पेट्रोल के दामों में वृद्धि के खिलाफ साइकिल यात्रा निकाल रहे सैकडों कांग्रेसी गिरफ्तार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here