पार्षद वर्मा ने सुनी जनसमस्याएं, किसी ने कहा- दारू पीने वालों पर लगा दो जुर्माना… देखिए कैसे…

927

 

नई दिल्ली, 22 जून। सर… कूड़ा-फेंकने वालों और दारू पीने वालों जुर्माना लगा दो। देखिए कैसे… केशवपुरम की समस्याओं को जानने के लिए अचानक दौरे पर निकले निगम पार्षद योगेश वर्मा को एक युवक ने कहा। किसी ने पार्षद के सामने सार्वजनिक स्थलों पर पेशाब करने का मुद्दा उठाया। स्थानीय निगम पार्षद वर्मा ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और उनके शीघ्र निकारण करने का आश्वासन दिया।

स्थानीय निगमपार्षद योगेश वर्मा ने आज अचानक केशवपुरम के सी-8 ब्लॉक का अचानक दौरा किया। स्थानीय लोगों को जब इसका पता चला तो वे अपनी समस्याओं को बताने के लिए तुरंत उनके पास पहुंचे। लोगों ने उनको अपनी समस्याओं के बारे में बताया। कई लोगों ने जन समस्याओं के समाधान के लिए पार्षद का साथ भी देने का वादा किया।

एक युवक ने गंदगी और शराब पीने वालों से होने वाली दिक्कत का उल्लेख किया। किसी ने विभाग से जुड़ी अपनी व्यक्तिगत समस्याएं बताई।

किसी ने खुले में पेशाब और दूसरी अन्य समस्याएं उठाई। जिसके बाद वर्मा ने अपने साथ दौरे पर आए इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट, सीवर डिपार्टमेंट, होर्टीकल्चर और एमसीडी के कर्मियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

स्थानीय निगम पार्षद योगेश वर्मा के साथ इस दौरान अरविंद लकड़ा, संजीव धूरिया, सुरिंदर, खन्ना, अजय खटाना, अजय खेड़ा और नव जन शक्ति संगठन के संस्थापक दीपक खुल्बे भी थे।

केशवपुरम में कोरोना योद्धाओं के सम्मान में भोज का आयोजन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here