घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 4 ल़ड़कियों समेत 8 गिरफ्तार

520

हल्द्वानी, 13 अप्रैल। उत्तराखंड पुलिस ने हल्द्वानी के एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 4 लड़कियों और चार लड़कों को गिरफ्तार किया है।

सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि हल्द्वानी के लालडाट क्षेत्र में काफी समय से एक घर के अंदर सेक्स रैकेट चल रहा था। एसओजी और महिला ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने संयुक्त रूप से घर पर छापा मारकर इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई सभी लड़कियां पश्चिम बंगाल की निवासी हैं, जबकि दो युवक पश्चिम बंगाल के और दो स्थानीय हैं। जिसमे चार लड़के और चार लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होटल मालिक और बेटा चला रहा था जिस्‍मफरोशी का धंधा, 5 लड़कियों को छुडाया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here