स्टार भारत के सीरियल ‘लक्ष्मी घर आई’ ने रात 8 बजे दहेज के खिलाफ बिगुल फूंक कर जमा दिया रंग

1403

स्टार भारत पर प्रसारित नये सीरियल लक्ष्मी घर आई एक अनूठी कहानी
स्टार भारत चैनल पर 5 जुलाई से शुरू हुये धारावाहिक लक्ष्मी घर आई ने रंग जमा दिया। अपने पहले ही एपीसोड में इस सीरियल ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

‘लक्ष्मी घर आई’ सीरियल का विषय
लक्ष्मी घर आई सीरियल में खासतौर पर दहेज को मुख्य विषय बनाया गया है। और बताया गया है कि जमाना भले ही बदल गया लेकिन दहेज के प्रति लोगों की लालची सोच अब भी नहीं बदली है। बल्कि यह नये रूप में लोगों के बीच घर करती जा रही है।

रिटायर्ड विंग कमांडर आलोक सहाय हैं निर्माता
यह सीरियल रोजाना रात 8 बजे स्टार भारत पर प्रसारित किया जा रहा है। इस सीरियल के निर्माता रिटायर्ड विंग कमांडर आलोक सहाय हैं जोकि मूलतः बिहार के रहने वाले हैं। खास बात यह कि आलोक सहाय करगिल युद्ध में भाग ले चुके हैं। और यही वजह है कि उनकी सोच में देश, समाज और परिवार के प्रति खुशहाली की तमन्ना सन्निहीत हैं। वायुसेना से अवकाश के बाद आलोक सहाय ने मुंबई के फिल्म और टीवी जगत में कदम रखा और लक्ष्मी घर आई नामक अपना पहला पहली टीवी सीरियल प्रस्तुत किया।

अब तो दहेज भी बहुरूपिया हो गया
पिक्चर प्लस के साथ बातचीत में आलोक सहाय का कहना है हमारा समाज पहले से अधिक ओपेन हुआ है, साक्षरता दर बढ़ी है, स्वाबलंबन भी बढ़ा है, लोगों की आर्थिक क्षमता में बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन इसी क्र्म में दहेज रूपी दानव ने भी अपना रूप बदल लिया है। सच मानिये तो अब दहेज भी बहुरूपिया हो गया है। और यह सीरियल इस बहूरूपिया वाली सोच पर ही अपने अंदाज में प्रहार करता है।

अनन्या खरे का निगेटिव रोल है दमदार
लक्ष्मी घर आई सीरियल का निर्माण आलोक सहाय ने शाकुंतलम टेलीफिल्म्स के मशहूर निर्माता श्यामाशीष भट्टाचार्य के साथ मिलकर किया है। सीरियल में कई जाने माने सितारे हैं। अक्षित सुखीजा और सिमरन परिंजा मुख्य भूमिका में हैं। तो मशहूर अदाकारा अनन्या खरे ने सास के नेगेटिव रोल में बहुत ही ध्यान खींचने वाला अभिनय कर दिखाया है।

अक्षित सुखीजा इससे पहले शुभारंभ और सिमरन परिंजा काला टीका सीरियल में प्रमुख किरदार निभा कर अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। अनन्या खरे टीवी स्क्रीन की एक जानी पहचानी हस्ती हैं। वो पचास से भी ज्यादा सीरियलों में अपने अभिनय का दमखन दिखा चुकी हैं।

निर्माता आलोक सहाय का का कहना है कि यह कहानी अन्य सीरियलों की सास-बहू की कहानियों से बहुत अलग होगी और काफी नए व रोचक आयाम लेकर लोगों के सामने प्रस्तुत होती रहेगी।
-कल्पना कुमारी

[साभार: www.epictureplus.com]

विद्या बालन की शेरनी – जानें क्या-क्या खूबियां हैं फिल्म में, जो इसे सबसे अलग बनाती है?

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here