कंधारः शिया मस्जिद में धमाका, 33 नमाजियों की मौत, 53 घायल

662
photo source: social media

काबुल, 15 अक्टूबर। अफगानिस्तान के कंधार में आज एक शिया समुदाय की मस्जिद में विस्फोट होने से 33 नमाजियों की मौत हो गई और 53 अन्य घायल हो गए। मृतकों की संख्या में इजाफा होने का अंदेशा जताया जा रहा है। हमले के पीछे आईएसआईएस का हाथ होने का अंदेशा जताया जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर देश में ये शिया मस्जिद पर दूसरा हमला है। पिछले शुक्रवार को ही आतंकियों द्वारा कुंदुज में शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमला किया गया था। इसमें 50 से अधिक नमाजी मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी।
टोलो न्यूज ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि विस्फोट कंधार शहर के पुलिस डिस्ट्रिक्ट वन (पीडी1) की एक मस्जिद में हुआ। यह मस्जिद बीबी फातिमा मस्जिद या इमाम बरगाह के नाम से प्रसिद्ध है। धमाके के वक्त सैकड़ों लोगों नमाज के लिए मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
माना जा रहा है कि इस विस्फोट के पीछे अफगानिस्तान में सक्रिय आईएसआईएस खुरसान गुट का हाथ हो सकता है। आईएसआईएस शिया मुस्लिमों का विरोध करता है। इतना ही नहीं, वह हजारा और दूसरे अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदायों का भी विरोधी है।

पाक में सिख हकीम को गोलियों से छलनी किया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here