कतर में आयोजित “ब्राइडल फैशन शो” में शैलजा के सिर सजा ताज

1443

नई दिल्ली/हमीरपुर/दोहा, 16 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की नादौन निवासी शैलजा चन्दर ने कतर में आयोजित “ब्राइडल फैशन शो” की विजेता रहीं। दिल्ली के विकासपुरी में पली-बढ़ी शैलजा कई प्रतियोगितायों की विजेता या रनर अप रह चुकी हैं। RAZZMATAZZ 2021 का आयोजन 11 नवंबर को आईएलक्यू (कतर में भारतीय महिलाएं) और एसएलक्यू (कतर में सैसी महिलाएं) ने किया था। शैलजा ने इस शो में मणिपुर दुल्हन बन रैंप पर वॉक किया था।
“ब्राइडल फैशन शो” की विजेता बनने के बाद शैलजा ने कहा कि मूल रूप से हिमाचली होने और दिल्ली में बचपन गुजारने की वजह से उनके लिए मणिपुरी दुल्हन बनना एक चुनौती से कम नहीं था। इस प्रतियोगिता में भाग लेने की वजह से उन्हें मणिपुरी संस्कृति और भाषा को जानने का मौका मिला। उन्होंने अपना परिचय भी मणिपुरी भाषा में दिया।


शैलजा ने बताया कि Wow bride का खिताब जीतने के साथ-साथ उन्हें अपने देश के अन्य राज्यों की संस्कृति के बारे में बहुत कुछ जानने और सीखने को मिला। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान रैंप पर आ रही हरेक दुल्हन के लिए तालियां से हॉल का गूंजना अपने आप में सुखद अनुभूति था। ये प्रतियोगिता वास्तव में ताउम्र स्मृति पटल पर एक सुनहरी याद बनकर रहेगी।
प्रतियोगिता की जज आरती गौतम (MRS INDIA -I AM POWERFUL TOURISM 2021) थी।
इस आयोजन को सफल बनाने में नीरजा सतगपु, नाज़िया लतीफ, आयशा साकिबी, मुमताज शेख और सबा नासीर का विशेष योगदान था।

आराधना जेटली के सिर सजा शेराटल मिस दिल्ली एनसीआर का ताज, देखें- फोटो व वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here