यूक्रेन के बारे में थोड़ी सी जानकारी

1327

– यूरोप में रूस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश यूक्रेन है। इस देश की राजधानी कीव है। इसके पूर्व-उत्तर में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, पश्चिम में हंगरी और दक्षिण में काला सागर है।
-यूक्रेन की आबादी 44 मिलियन यानी लगभग 4.4 करोड़ है। यहां हर व्यक्ति के लिए सेना में भर्ती अनिवार्य है।
-यूक्रेन की बहुसंख्यक आबादी ईसाई है, 30 प्रतिशत लोग रशियन बोलते हैं। 40 भाषाएं बोली जाती हैं।
-यूक्रेन की साक्षरता दर 99.8 फीसदी है। यहां शिक्षा बहुत सस्ती है। इसलिए विश्व भर से यहां लाखों छात्र पढ़ने आते हैं। .
-यूक्रेन को दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियों वाला देश माना जाता है। यहां की महिलाएं सड़क से संसद तक पुरुषों के साथ जिम्मेदारी निभाती हैं। यहां लड़कियों और महिलाओं को अपनी पसंद से जीने की आजादी है।
-टनल ऑफ लव उत्तर-पश्चिमी यूक्रेन के क्लावेन में एक रेलवे लाइन है, जिसे धरती पर सबसे रोमांटिक जगह के रूप में जाना जाता है।
-यूक्रेन में 7 ऐसी जगहें हैं जो वर्ल्ड हेरिटेज साइट लिस्ट में शामिल हैं। इसमें सबसे प्रमुख है कीव का सेंट सोफिया कैथेड्रल और लवीव का ऐतिहासिक सेंटर।
-यूक्रेन अपने परमाणु शस्त्रागार को छोड़ने वाला दुनिया के अगुआ देशों में रहा है।
-यूक्रेन पूरे यूरोप का सबसे गरीब देश है। गरीबी के अलावा भ्रष्टाचार इस देश की सबसे बड़ी समस्या है। इसकी रैंकिंग विकासशील देश में होती है।
[वरिष्‍ठ पत्रकार गुणानंद जखमोला की फेसबुक वॉल से साभार]

https://www.aks.news/category/article/

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here