Viral Video: 6000 फीट ऊंची पहाडी पर झूले का आनंद ले रही थी दो महिलाएं, तभी सब तरफ मच गई चीख पुकार

1281

दागिस्तान (रूस)/नई दिल्ली, 15 जुलाई। सोशल मीडिया पर एक दिल दहलाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रूस में हुए इस हादसे के दौरान दो महिलाएं 6 हजार फीट ऊंची पहाडी के किनारे पर बिना किसी सुरक्षा उपाय के झूला झूल रही थी। तभी अचानक झूले के लिए लगी लोहे की एक पाइप से टक्कर लगने से दोनों महिलाएं सीधे पहाड़ी से नीचे जा गिरी। जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। गनीमत ये रही कि दोनों महिलाओं को मामूली खरोंचे आईं।
वायरल वीडियो में रूस के दागिस्तान स्थित सुलाक कैन्यन की ऊंची पहाड़ी पर बनाए गए इस झूले का आनंद लेने के लिए काफी लोग दिखाई रहे हैं। हादसे से पहले एक व्यक्ति झूले का धक्का दे रहा है और दोनों महिलाएं झूले पर झूलने के साथ आसपास के खूबसूरत नजारे का आनंद उठाती दिख रही है। तभी लोहे की पाइप से टकराने के बाद दोनों महिलाएं पहाड़ी से नीचे जा गिरी। फिर क्या था वहां पर चीख-पुकार मच गई। दोनों महिलाओं की किस्मत अच्छी थी कि वे चट्टान के एक किनारे की ओर गिरी और उन्हें मामूली खरोंचे आई। हादसे के बाद वे दोनों महिलाएं डरी हुई थी। वीडियो में साफ दिख रहा है, झूले के आसपास कोई भी सुरक्षा उपाय नहीं अपनाए गए थे।
डेली मेल के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाएं डरी हुई हैं और उन्हें मामूली खरोंचे आई हैं।
इस बीच, स्थानीय पर्यटन मंत्रालय के अनुसार झूला सुरक्षा संसधानों से लैस नहीं था, इसलिए ये हादसा घटित हुआ। हादसे की जांच की जा रही है और आगे से ऐसा कोई वाकया न हो इसके उपाय किए जा रहे हैं।

चंद दिनों में “हिमाचली बच्ची” पर फिदा सारा “जहाँ”, मिला डाक्यूमेंट्री का ऑफर, जानें कौन है ये…

चंद दिनों में “हिमाचली बच्ची” पर फिदा सारा “जहाँ”, मिला डाक्यूमेंट्री का ऑफर, जानें कौन है ये…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here