यूकेन पर रूसी सैन्य अभियान की घोषणा के बाद सेंसेक्‍स ढहा, तेल 100 डॉलर पार

1644
file photo source: social media

मुंबई, 24 फरवरी। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के यूकेन में सैन्य अभियान की घोषणा के बाद विश्वभर के शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। युद्ध की घोषणा का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। मुंबई शेयर बाजार (बीएसई) में 1600 अंकों की गिरावट देखी गई। वहीं, निफ्टी में भी 400 से अधिक अंक की गिरवट आई।
यूकेन पर हमले के बीच बाजार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। कारोबार के दौरान निफ्टी 16600 के नीचे तक जा फिसला। फिलहाल सेंसेक्स 1,426.28 अंक यानि 2.49 फीसदी की गिरावट के साथ 55805.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 407.80 अंक यानी 2.39 फीसदी टूटकर 16655.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं, न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर से शुरू हुई हैं।

महायुद्ध का बिगुल! पुतिन ने दिए सैन्य अभियान के आदेश, धमाकों से गूंज रहा यूकेन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here