सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव बने श्रीराम सिंह, अधिवक्ता रविभूषण सिंह व पंडित शीतल शर्मा

650

नई दिल्ली, 20 जुलाई। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा ने झारखंड से श्रीराम सिंह, बिहार से अधिवक्ता रविभूषण सिंह और राजस्थान से पंडित शीतल शर्मा को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव पंडित सुशील गणेशिया को सवर्ण बुद्धिजीवी मंच का राष्ट्रीय संयोजक एवं सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरेराम चौबे को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने सवर्ण आंदोलन की आगामी रणनीतियों को देखते हुए ये नियुक्तियां की हैं। इससे इन राज्यों में सवर्णों की हक अधिकार की लड़ाई तेज हो पाएगी।
मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि रंजन सिंह, मुख्य प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पृथ्वी राज चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता व प्रवक्ता डॉ राम किशोर चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव और हिमाचल प्रदेश प्रभारी रुमित सिंह ठाकुर, आशुतोष राय और बलिराम शर्मा ने इन सभी को अपनी शुभकामना प्रेषित की है। वहीं, राष्ट्रीय युवा महासचिव अमर सिंह ने कहा कि सवर्ण मोर्चा देश में सवर्ण समाज का सबसे बड़ा संगठन है और उनका मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि देवभूमि क्षत्रिय संगठन और सवर्ण मोर्चा मिलकर हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय महासचिव एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी रुमित सिंह ठाकुर एवं हिमाचल प्रदेश सवर्ण मोर्चा अध्यक्ष मदन ठाकुर के नेतृत्व में सवर्ण आयोग के गठन के लिए जबरदस्त राज्यव्यापी आंदोलन चला रहे हैं। जिसका असर मुख्यमंत्री कार्यालय तक देखने को मिल रहा है।

नीट में राज्य स्तर पर ओबीसी आरक्षण पर रोक संविधान के विरुद्ध

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here