हिट एंड रनः कनाटप्लेस में कार की टक्कर से 6 फीट दूर जा गिरी महिला, हालत गंभीर

542
file photo source: social media

नई दिल्ली, 5 जुलाई। दिल्ली के दिल कनाटप्लेस में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। कनाटप्लेस के आउटर सर्कल में एक तेज रफ्तार एसयूवी ने एक महिला को टक्कर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसा रविवार दोपहर का बताया जा रहा है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला हवा में उछलते हुए छह फीट दूर जा गिरी। हादसे के वक्त महिला पालिका बाजार के पास सड़क पार कर रही थी। टक्कर मारने के बाद कार सवार वहां से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में भर्ती महिला की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

कविता चली मॉल की ओर…

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here