‘केशवपुरम का बेटा हूं, यहां की समस्याओं को अच्छी तरह से जानता हूं’

546

नई दिल्ली, 16 नवंबर। केशवपुरम का बेटा हूं, यहां की समस्याओं को अच्छी तरह से जानता हूं। ये कहना है केशवपुरम वार्ड 64 से कांग्रेस के नगर निगम प्रत्याशी पंकज शर्मा का। कांग्रेस के युवा प्रत्याशी पंकज शर्मा जिनका जन्म और शिक्षादीक्षा यहीं पर हुई है का कहना है लोकल बॉय होने का उन्हें फायदा मिलेगा, क्योंकि क्षेत्र के लोग लंबे अर्से से समस्याओं से ग्रस्त हैं। यहां के लोगों को लगता है कि यहां का क्षेत्रीय प्रतिनिधि ही उनकी समस्याओं को हल कर सकता है।
लंदन से एमबीए पंकज शर्मा ने कहा कि ये क्षेत्र तीन हिस्सों में बंटा हुआ है और केशवपुरम के नाम से यह वार्ड बना है। शर्मा ने कहा कि यहां का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व पार्षद योगेश वर्मा जो कि निगम में चेयरमैन भी रहे चुके हैं उनका कार्यकाल यहां पर सड़क पर घूमते पशुओं, गलियों व पार्कों में गंदगी के लिए जाना जाएगा। शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी योगेश वर्मा और आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद विकास गोयल लोगों को आसानी से उपलब्ध नहीं थे। जिनसे उनकी समस्याओं का हल नहीं हो पाता था।
शर्मा ने कहा कि केशवपुरम सालों पहले जितना साफ-सुथरा दिखता था, आज उसके उल्ट यहां गंदगी का अंबार दिखाई देता है। शर्मा ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम में भ्रष्टचार चरमसीमा पर है। जिस वजह से जनता के टैक्स का पैसा विकास कार्यों पर खर्च नहीं होता। शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा के भ्रष्ट शासन को देखकर जनता अब कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद वे क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और यहां का बेटा होने का फर्ज निभाएंगे।

जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं केशवपुरम के प्रतिनिधिः दीपिका

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here