विकास गोयल की जीत के लिए आप कार्यकर्ता लामबंद

462

नई दिल्ली, 17 नवंबर। चांदनी चौक आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ईश कुमार अरोड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता विकास गोयल को केशवपुरम वार्ड 64 का प्रत्याशी बनाए जाने से खुश हैं। कार्यकर्ता एकजुट होकर विकास गोयल के लिए प्रचार करेंगे।
कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कार्यक्रम में पहुंचे ईश अरोड़ा ने विकास गोयल से मुलाकात की। ईश ने कहा कि विकास गोयल को जिताने के लिए क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता लामबंद हो गए हैं। क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिनरात विकास गोयल के लिए समर्पण भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में कराए जा रहे विकास कार्यों से जनता खुश है और विकास गोयल के पक्ष में वोट देकर उनके कार्यों पर अपनी मोहर लगाएगी।

विकास गोयल ने कहा, क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here