तान्या ने किया विकास गोयल की पत्नी का गर्मजोशी से स्वागत

349

नई दिल्ली, 19 नवंबर। केशवपुरम में आज वार्ड 64 के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विकास गोयल की पत्नी सीमा गोयल और मां कांता गोयल ने घर-घर जाकर समर्थन मांगा। वहीं, विकास गोयल के जनसंपर्क अभियान के दौरान आप की युवा नेता तान्या ईश अरोड़ा ने सीमा गोयल का गर्मजोशी से स्वागत किया। तान्या आप जिला चांदनी चौक के अध्यक्ष ईश अरोड़ा की बेटी है। तान्या ने कोरोना काल में अपने पिता के साथ क्षेत्रवासियों की मदद कर अपनी अलग ही पहचान बनाई थी।
सीमा गोयल और कांता गोयल ने बी-3 ब्लॉक में घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करवाने का वादा किया। स्थानीय निवासियों ने सीमा को कहा कि वे इस बार नगर निगम में बदलाव देखना चाहते हैं। उन्हें अरविंद केजरीवाल की नीतियों पर भरोसा है और वे इस बार यहां से आप के प्रत्याशी को ही वोट देंगे। जिससे निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म हो और क्षेत्र में फैली गंदगी और सड़कों पर घूमते पशुओं से निजात मिल पाए।

विकास गोयल ने कहा, लोगों का विश्वास ही जीत दिलाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here