भाजपा के भ्रष्ट शासन से मुक्ति चाहते हैं क्षेत्रवासी

323
  • विकास ने अशोक विहार में घर-घर जाकर प्रचार किया

नई दिल्ली, 20 नवंबर। वार्ड 64 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विकास गोयल ने आज अशोेक विहार में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। विकास ने उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
जनसंपर्क के दौरान एक प्रश्न के जवाब में विकास गोयल ने कहा कि लोग इस बार नगर निगम चुनाव में बदलाव चाहते हैं। भाजपा शासित निगम भ्रष्टचार का अड्डा बन गया है। सफाईकर्मियों को समय पर वेतन नहीं दिया जाता। पूरी दिल्ली में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। जगह-जगह गंदगी के ढेर है। सड़कों पर पशुओं का घूमना आम बात है, जो कई बार हादसे का सबब बनते हैं।
विकास गोयल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान लोग उन्हें अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बता रहे हैं और कह रहे हैं इस बार वे नगर निगम में भाजपा के भ्रष्ट शासन से मुक्ति चाहते हैं। लोग कह रहे हैं 15 साल में भाजपा ने दिल्ली को कूड़ाघर बना दिया है। गोयल ने कहा कि लोग निगम में भाजपा और कांग्रेस के कार्यों को देख चुके हैं और वे अब पूरी तरह से बदलाव का मन बना चुके हैं। इस बार पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी निगम चुनाव में प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी।

लोगों के समर्थन से गदगद विकास गोयल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here