नगर निगम में बदलाव चाहती है दिल्ली की जनता: सिसोदिया

320
  • विकास गोयल के समर्थन में पहुंचे सिसोदिया
  • सिसोदिया की सभा में उमड़ी केशवपुरम की जनता

नई दिल्ली, 24 नवंबर। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केशवपुरम की जनता इस बार नगर निगम में बदलाव चाहती है। ये केशवपुरम की ही नहीं दिल्ली की पूरी जनता की आवाज है।
सिसोदिया आज शाम केशवपुरम के वार्ड 64 के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विकास गोयल के समर्थन में सी-7 सेंट्रल मार्केट चौक में आमजन से रू-ब-रू हुए। वहां उपस्थित लोगों के हुजूम को देख सिसोदिया ने कहा कि नगर निगम में भाजपा के 15 साल के भ्रष्ट शासन से त्रस्त जनता आज आम आदमी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

मनीष ने कहा कि भाजपा ने 15 साल के अपने शासनकाल में बस लड़ाई-झगड़े ही किए, जनता के काम रोके, पार्क बर्बाद किए। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के द्वारा किए गए कामों की एक लंबी लिस्ट है। वहीं, भाजपा के पास एक भी काम गिनवाने को नहीं है। उन्होंने कहा कि केशवपुरम की जनता का कहना है इस बार नगर निगम में बदलाव लाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली को भाजपा की बर्बाद नगर निगम से जल्द छुटकारा मिलने वाला है।
सिसोदिया ने कहा कि गोयल को दिया आपका एक-एक वोट क्षेत्र में विकास के रूप में दिखाई देगा। भाजपा ने पूरी दिल्ली को गंदगी के ढेर में बदल दिया है। भाजपा मुक्त दिल्ली समय की मांग है।
इस मौके पर आप प्रत्याशी विकास गोयल के साथ वजीरपुर विधानसभा के विधायक राजेश गुप्ता, चांदनी चौक जिला अध्यक्ष ईश अरोड़ा, वजीरपुर विधानसभा से पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह (मास्टर जी), जिला चांदनी चौक महिला विंग की सचिव नीतू सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष उमेश गुप्ता भी मौजूद थे।

विकास गोयल ने किया घर-घर संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here