दिल्ली से मनाली जा रही बस पलटी, एक छात्रा की मौत, 42 घायल

353
photo source: social media

बिलासपुर, 3 मार्च। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कुनाला में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस पलटने से एक छात्रा की मौत हो गई। आज सुबह सात बजे के करीब हुए इस हादसे में 42 सवारियां घायल हुई हैं, इनमें 36 छात्राएं शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दो छात्राओं को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। दो छात्राओं का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। बस में कमला नेहरू महाविद्यालय दिल्ली की 30 छात्राएं, जीजेस मेरी महाविद्यालय दिल्ली की 7 छात्राएं, 4 टूर आयोजक और 3 बस स्टाफ के सदस्य थे। छात्राएं मनाली घूमने जा रही थीं।
ग्रामीणों ने हादसे का पता चलते ही इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। इस हादसे में कुशांगी आर्य (20) पुत्री मनोज आर्य निवासी पार्क साइड अपार्टमेंट कृष्णा सरोवर नजदीक इस्कॉन मंदिर जयपुर, राजस्थान की मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घायलों की सूची

इस हादसे के घायलों में अंशिका श्रीवास्तव पुत्री प्रबोध चंद्र निवासी गांव सयाजंथ जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, अनुष्ठा पुत्री अनिल आचार्य निवासी वसंत कुंज नई दिल्ली, पारखी सेठी पुत्री संजील सेठी निवासी पश्चिम नई दिल्ली, मन्या अरोड़ा पुत्री आशीष अरोड़ा निवासी फेज 2 सेक्टर 5 नई दिल्ली, मैयथे लोहिया पुत्री राजेश कुमार निवासी दिल्ली, डिंपल सेन निवासी नई दिल्ली, दीक्षा पुत्री सुनील कुमार छतरपुर दिल्ली, शिवानी रावत पुत्री गुजेंद्र सिंह रावत निवासी न्यू दिल्ली, समीरा सतीजा पुत्री दिनेश सतीजा, पलक मोदी पुत्री विपिन मोदी निवासी नई दिल्ली, वर्धा पुत्री बीरपल गोयल निवासी दयानंद गली दिल्ली, करण यादव पुत्र किशन पाल यादव निवासी उत्तर प्रदेश, ऐश्वर्या मदन मोहन पुत्री वीएल मदन मोहन निवासी वसंत कुंज नई दिल्ली, अदिति वाजपेयी पुत्री अमित वाजपेयी जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, स्वनिका पुत्री कैलाश पवन निवासी करोलबाग नई दिल्ली, समृद्धि अग्रवाल पुत्री उमेश निवासी जयपुर राजस्थान, नव्या यादव पुत्री रतन सिंह यादव नई दिल्ली, आस्था शारदा पुत्री पंकज शारदा निवासी जयपुर राजस्थान, तान्या पाटीदार पुत्री डॉ. पंकज पाटीदार निवासी जिला इंदौर मध्यप्रदेश, अपेक्षा थपलियाल निवासी वेस्ट हाइट गुरुग्राम हरियाणा, रिया पुत्री अश्विनी शर्मा निवासी नई दिल्ली, कन्हरी पींगे पुत्री अमित पींगे निवासी जीरकपुर चंडीगढ़, तविशी सिंह पुत्री हरेश सिंह निवासी जतब जम्मू-कश्मीर, ऊमामा इबतिहाल गुलजारे पुत्री गुलजारे अहमद निवासी दिल्ली, तविशी पुत्री राजीव दुग्गल निवासी दिल्ली, जाह्नवी सहगल पुत्री संजय सहगल निवासी सेक्टर नंबर 28 दिल्ली, गुरमन कौर चावला पुत्री गुरजीत चावला निवासी साकेत दिल्ली, रेशमा पुत्री जय चंद निवासी सेक्टर 13 दिल्ली, मेरिन टरेसा पुत्री ऐलक्स निवासी मुरचनीकला जिला त्रिवेंद्रम तमिलनाडु, जोमोल के जोली पुत्री पी के जोली निवासी नई दिल्ली, दीक्षिता पुत्री आरएन नवनी निवासी मुनिरका नई दिल्ली, हरमन शर्मा पुत्री संदीप कुमार निवासी सेक्टर 29 नोएडा उत्तर प्रदेश, तुषार पुत्र संदीप कुमार निवासी मुनिरका नई दिल्ली, अरमान पुत्र विवेक निवासी सेक्टर 37 नोएडा उत्तर प्रदेश, अनुराग पुत्र विवेक निवासी सेक्टर 37 नोएडा उत्तर प्रदेश, हरसिमरन पुत्र दिलबाग सिंह निवासी सेक्टर 37 नोएडा उत्तर प्रदेश, अभिषेक पुत्र हरिचंद निवासी रानी गार्डन नई दिल्ली शामिल हैं।
अस्‍पताल में भर्ती घायलों की सूची
पीजीआई रेफर घायल छात्रा की पहचान श्रेया पुत्री शिवकुमार नोएडा उत्तर प्रदेश, श्वेता पुत्री गोपीनाथ निवासी केरल के रूप में हुई है। वहीं, एम्स बिलासपुर में कनिका चुड़ावत पुत्री पृथ्वी सिंह निवासी अजमेर मार्ग जयपुर राजस्थान और विधि पुत्री कृष्ण नागपाल निवासी मात्ती नगर दिल्ली भर्ती हैं।

मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीडि़त बच्चे के उपचार के लिए वित्तीय सहायता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here