ठाकुर ने कॉन्शियस प्लैनेट-द वे फॉरवर्ड कार्यक्रम में भाग लिया

359

नई दिल्ली/शिमला, 5 जून। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कॉन्शियस प्लैनेट द वे फॉरवर्ड कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया।
योगी, आध्यात्मिक गुरु और फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने अपने आंदोलन सेव सॉयल के बारे में विस्तार से बताया। इस गहन चिंतन सत्र को आयोजित करने का उद्देश्य आने वाली पीढि़यों के लिए एक जागरूक विश्व तैयार करने पर विचार-विमर्श करना है।
इस सत्र में केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

केंद्र की योजनाओं को समय पर पूरा करें

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here