दीपा दास मुंशी ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

290

नई दिल्ली, 17 दिसंबर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दिल्ली में पूर्व सांसद व पूर्व राज्य मंत्री और हिमाचल कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष दीपा दास मुंशी से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
दीपा दास मुंशी ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन चौहान, संजय अवस्थी, सुंदर सिंह ठाकुर, अजय सोलंकी, भुवनेश्वर गौड़, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

हादसाः सीएम ने किया घायलों को उचित उपचार करने का आग्रह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here