‘मंत्रिमंडल का निर्णय मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे’

489

नई दिल्ली, 17 दिसंबर [सुनीता कुमारी]। हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर विधानसभा के विधायक यादविंदर गोमा ने कहा कि मंत्रिमंडल का निर्णय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार में हिमाचल प्रदेश में सब तबको का ख्याल रखा जाएगा और विकास में किसी से भेदभाव नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू इस समय दिल्ली में हैं और उनके साथ प्रदेश के विधायक भी यहां ठहरे हुए हैं।
यादविंदर गोमा एक युवा विधायक हैं और उनके क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस बार जयसिंहपुर को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी, जिससे इस क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। दूसरी बार विधायक बने युवा गोमा को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री सुक्खू से भी की है। आज शाम हिमाचल सदन में गोमा से यह पूछे जाने पर की उनके क्षेत्र की जनता चाहती है कि सुक्खू मंत्रिमंडल में आपको भी जगह मिले तो उन्होंने मुस्कारते हुए कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री को लेना है। गोमा ने कहा कि क्षेत्रवासियों ने उनके प्रति जो विश्वास दिखाया है वे क्षेत्र में विकास कार्य कर उसे सूद समेत चुकाएंगे। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे।

#Jaisinghpur_Assembly_MLA_Yadvinder_Goma

‘हिमाचल में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी कांग्रेस सरकार’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here