केजरीवाल से मिले सुक्खू

212

नई दिल्ली, 29 मई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल देर शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से यहां भेंट की। उन्होंने दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने ऊना जिले में स्थापित होने वाले बल्क ड्रग पार्क के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के सहयोग से विद्युत आपूर्ति पर चर्चा की। उन्होंने राष्ट्रीय महत्व की रेणुका और किशाऊ जल विद्युत परियोजनाओं के सांझे जल बंटवारे के समझौते के बारे में तथा इनके शीघ्र कार्यान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना जल बंटवारे के संबंध में दिल्ली और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य हुए समझौता ज्ञापन के संबंध में भी दिल्ली सरकार से विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।

किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी प्रयास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here