प्रवासी हिमाचली बच्चों के अधिकारों की रक्षा को मोर्च का गठन, राजेश ठाकुर चेयरमैन

524

नई दिल्ली, 25 जुलाई। हिमाचल की सीमा से बाहर रख रहे प्रदेश के बच्चों की शिक्षा के अधिकार के लिए आज अखिल भारतीय प्रवासी हिमाचली मोर्चा का गठन किया गया। इस मोर्च का चेयरमैन राजेश ठाकुर को बनाया गया है।
हिम सामाजिक संगठन के महामंत्री कुलवंत सिंह राणा ने बताया कि हिमाचल से बाहर रह रहे बच्चे अपने प्रदेश में ही उच्च शिक्षा के अधिकार से वंचित हैं। ऐसे में बच्चों को हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा में अधिकार दिलवाने के लिए एनसीआर में सक्रिय संगठनों ने मोर्च का गठन किया है। अखिल भारतीय प्रवासी हिमाचली मोर्चा में हिम सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि के तौर पर कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा होंगे। संगठन की तरफ से दिनेश शर्मा प्रवासी हिमाचली बच्चों की शिक्षा के अधिकार के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन निम्न मुद्दों के आधार पर मोर्चा को अपना समर्थन देगा। जिसमें गठन का उद्देश्य हिमाचली बच्चों की शिक्षा के अधिकारों की रक्षा के लिए हो। मोर्चा राजनीतिक नहीं हो और उसका सरकारी तौर पर पंजीकरण भी नहीं हो। मोर्चा सभी हिमाचली संस्थाओं से समन्वय बनाएगा। सभी प्रतिनिधियों को अपने द्वारा किए गए कार्यों का कार्यकलापों और लेखा-जोखा को समय-समय पर प्रस्तुत करना होगा। किसी भी कार्यवाही से पहले संगठन के प्रतिनिधि को सूचित करना जरूरी होगा।
राणा ने कहा कि हमारे संगठन को पूरी उम्मीद है मोर्च के चेयरमैन राजेश ठाकुर का कुशल नेतृत्व प्रवासी हिमाचली बच्चों को प्रंदेश में शिक्षा के अधिकार दिलवाने में मददगार साबित होगा।

हिमाचलियों का मिशन ‘हमारा अधिकार हमें मिलें’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here