करवा चौथाः निःशुल्क मेहंदी शिविर में हाथों को सजाने के लिए उमड़ी महिलाएं

595

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर। केशवपुरम में आज लगे निःशुल्क मेहंदी शिविर में हाथों को सजाने के लिए काफी संख्या में महिलाएं पहुंची। वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र सी 7 मार्केट के सामने लगे इस शिविर का आयोजन उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने किया था।
शिविर को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। हाथों में मेहंदी लगवाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार नाच और गा कर किया। इस शिविर का लाभ 100 से अधिक महिलाओ ंने उठाया।
इस मौेके पर स्थानीय निगमपार्षद और केशवपुरम जोन के चैयरमैन योगेश वर्मा, भाजपा केशवपुरम जिला के मंत्री अजय खटाना, अशोक विहार मंडल के अध्यक्ष अरविंद लाकड़ा, सुनील मल्होत्रा, संजीव धूरिया, शशि इसर, सुरेंदर खन्ना, अशोक विहार महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष आशा गोलानी, अमन ज्योत कौर और भावना जोशी भी मौजूद थीं। आशा गोलानी ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत योगेश वर्मा का स्वागत किया।

आराधना जेटली के सिर सजा शेराटल मिस दिल्ली एनसीआर का ताज, देखें- फोटो व वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here