नगर निगम में इस बार ‘आप’ का परचम लहराएगाः तान्या

1053

नई दिल्ली, 13 फरबरी। आम आदमी पार्टी की युवा नेता तान्या ईश अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम में इस बार आप का ही परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस से त्रस्त जनता इस बार नगर निगम में आम आदमी पार्टी को मौका देने के मूड में हैं।

केशवपुरम के सी-7/53 में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर तान्या ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शासनकाल में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितना कार्य हुआ है, उतना आज तक कांग्रेस और भाजपा के शासनकाल में नहीं हुआ।

तान्या ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली के विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली की जनता आज नगर निगम में साफ छवि की पार्टी को देखना चाहती है और इसके लिए उसकी पहली पसंद आम आदमी पार्टी है।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और चांदनी चौक जिला अध्यक्ष ईश अरोड़ा की पुत्री तान्या ईश अरोड़ा ने इससे पहले हवन और यज्ञ कर पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्थानीय आर डब्ल्यूए के सदस्य हरि सिंह, आर के गुलाटी, अश्वनी जैन, रवि मल्होत्रा, महेंद्र चोपड़ा, श्याम सुंदर, तिवारी, मुकेश बोहरा, अविनाश, हेमंत, मोहिंदर समेत क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

दिल्ली-एनसीआर के छात्रों ने वाइल्डलाइफ बर्ड्स फोटोग्राफी के गुर सीखे

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here