फेफी का देश भर में खेल प्रोत्साहन सराहनीय

1206

अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ला अकांत ने किया पेफी वर्ष 2022 कैलेंडर का लोकार्पण
नई दिल्ली, 30 जनवरी। पेफी के वर्ष 2022 का वार्षिक कैलेंडर का लोकार्पण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय सह संघठन मंत्री प्रफुल्ला अकांत ने किया। उन्होंने कहा कि देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से फेफी द्वारा खेल प्रोत्साहन का कार्य निश्चित रूप से सराहनीय है। इससे युवा शक्ति को एक नई राह मिल रही है और भविष्य में भारत खेलों में महाशक्ति बनेगा।
पेफी के राष्ट्रीय सह सचिव डॉ. चेतन ने बताया कि इस कैलेंडर को विशेष रूप से पूरे वर्ष के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों पर अपडेट रखने के लिए डिजाइन किया गया है। यह आपको संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित महत्व के दिनों पर भी अपडेट रखेगा, जो विश्व स्तर पर मनाए जाते हैं। इस वर्ष होने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की विस्तृत जानकारी कैलेंडर में दी गई है जो निश्चित रूप से खिलाडि़यों के लिए शिक्षाप्रद और लाभकारी होगी।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के क्षेत्रीय संघठन मंत्री आनंद श्रीवास्तव, सी पी आर जी के निदेशक रामानंद पाण्डेय, अखिल भारतीय शोध प्रमुख आलोक पाण्डेय, पेफी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पीयूष जैन, अनिल कुमार, राजन पाण्डेय और पुनीत आर्य भी उपस्थित थे।

 

डॉ. छतलानी ने अकादमिक प्रमाणपत्र में बनाया विश्व रिकार्ड

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here