हिप्र में रुमित सिंह और मदन ठाकुर के कुशल नेतृत्व में मिली सवर्ण समाज को पहली विजयश्री

1051

नई दिल्ली/शिमला, 12 दिसंबर। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने आज हिमाचल प्रदेश में सामान्य वर्ग आयोग की अधिसूचना जारी होने पर खुशी जाहिर करते हुए रुमित सिंह ठाकुर और मदन ठाकुर के नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

हजारों प्रदर्शनकारियों ने सदन को घेरा, वाटर कैनन व पत्‍थरबाजी के बीच मानी सवर्ण आयोग की मांग

संजीव कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और हिमाचल प्रदेश प्रभारी साथ ही देवभूमि क्षत्रिय संगठन के संस्थापक अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर और सवर्ण मोर्चा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर के नेतृत्व में जिस तरह से हिमाचल प्रदेश में सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर जनांदोलन चलाया गया वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि दोनों के कुशल नेतृत्व की वजह से हिमाचल प्रदेश में सवर्ण समाज को पहली विजयश्री मिली है। संजीव कुमार ने कहा कि अब रुमित सिंह और मदन ठाकुर के नेतृत्व में सवर्ण समाज के लिए हिमाचल प्रदेश में सवर्ण मंत्रालय, सवर्ण बजट, सवर्ण छात्रवृत्ति, सवर्ण छात्रावास, सवर्ण आवासीय विद्यालय, सवर्ण वित्त निगम, सवर्ण विकास निगम, सवर्ण रोजगार स्वरोजगार योजना, सवर्ण एक्ट, सवर्ण आवासीय योजना, सवर्ण गरीबी उन्मूलन की योजनाएं आदि को बनाने एवं लागू करने की लड़ाई को मजबूत किया जाएगा। संजीव कुमार ने हिमाचल प्रदेश सवर्ण आयोग गठित करने की अधिसूचना जारी होने पर रुमित सिंह ठाकुर, मदन ठाकुर के अलावा दीपक सिंह चौहान, जयदेव अर्की समेत समाज के सभी लोगों को अपनी शुभकामाना दी।

समान्‍य वर्ग आयोग के गठन की अधिसूचना जारी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here