महिलाओं में किसान आंदोलन के प्रति जोश: चौधरी संतोख सिंह

781
  • आज किसान सड़कों पर है, जिस दिन क़ानून लागू हो जाएंगे पूरा देश सड़कों पर होगा
  • संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का प्रतिनिधिमंडल चौधरी संतोख सिंह के नेतृत्व में रोहतक में पिंक महिला किसान धरने शामिल हुआ

गुरुग्राम। संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने रोहतक में पिंक महिला किसान धरने को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं में किसान आंदोलन के प्रति जोश है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो तीन काले क़ानून बनाए हैं वो पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए बनाये है। उन्होंने कहा कि इन तीनों काले कानूनों से पूंजीपतियों का बाज़ार पर क़ब्ज़ा हो जाएगा।
उन्होने कहा कि सरकार ने तीन काले क़ानून बनाकर आम आदमी के खाने की थाली का व्यापार पूंजीपतियों के हाथ में दे दिया है। उन्होंने कहा कि आज किसान सड़कों पर है जिस दिन क़ानून लागू हो जाएंगे पूरा देश सड़कों पर होगा। उन्होंने कहा कि इन तीन काले कानूनों से पूंजीपति भूख का व्यापार करेंगे। उन्होंने कहा कि इन तीन काले कानूनों से जमाखोरी बढ़ेगी, कालाबाज़ारी बढ़ेगी तथा महँगाई बढ़ेगी और आम आदमी पर महँगाई की मार पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से पिंक महिला किसान धरने पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी है और महिलाओं में किसान आंदोलन के प्रति जोश देखने को मिला है उससे स्पष्ट हो गया है कि किसान आंदोलन ज़रूर सफल होगा।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं किसान नेता राकेश टिकैत ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि यह महिला किसान धरना ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में महिलाएँ पुरुषों से भी ज़्यादा सक्रिय होकर किसान आंदोलन में काम कर रही है। उन्होने कहा कि आज देश में एक व्यक्ति की सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों पर तीनों काले क़ानून ज़बरदस्ती थोपे हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन लंबा चल सकता है लेकिन अंत में सरकार को किसानों की बात माननी पड़ेगी और तीनों काले क़ानून वापस लेने पड़ेंगे क्योंकि ये तीनों काले क़ानून आम जनता के ख़िलाफ़ है।
धरने को डिमपी पहलवान ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन डॉक्टर अजय बलहरा ने किया। गुरुग्राम से पिंक महिला किसान धरने में शामिल होने वालों में नवनीत रोजखेडा, सतबीर सिंह संधु, अनिल ढिललो और आकाशदीप भी शामिल थे।

मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना के तहत आवेदन शुरू

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here