श्रम कानूनों के पालन से ही औद्योगिक शांति संभव

457

गुरुग्राम, 7 जुलाई। गुरुग्राम एनसीआर के नव-नियुक्त एडिशनल लेबर कमिश्नर सुरेंद्र सिंह सहारण ने कहा कि औद्योगिक शांति को बनाए रखने के लिए श्रम कानूनों की परिपालना आवश्यक है। ये उद्गार सहारण ने लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहे। एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष एडवोकेट आर एल शर्मा के नेतृत्व में नव-नियुक्त एडिशनल लेबर कमिश्नर सुरेंद्र सिंह से मिलने आया था।
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि क्षेत्र में श्रम कानूनों की पूर्णतया परिपालना हो, इसके लिए श्रम विभाग के अधिकारियों को कहा गया है। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों की अवेलहना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी।
लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट आर एल शर्मा ने बताया कि उनकी एसोसिएशन औद्योगिक शांति ओर श्रम कानूनों को समर्पित संस्था है ओर उनका प्रयास रहता है कि दोनों पक्षो श्रमिक और प्रबंधन के बीच दोस्ताना ओर सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे। जिससे ओधोगिक शांति को बल मिले। शर्मा ने कहा कि लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन की मुख्य भूमिका, श्रमिक, प्रबंधन व श्रम विभाग के बीच सेतु का कार्य करके औद्योगिक शांति को बढ़ावा देना है। मुलाकात के दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल से एडिशनल लेबर कमिश्नर ने श्रम कानूनों के बारे में विस्तार से चर्चा भी की। इस अवसर पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अतर सिंह, गुरुग्राम के डिप्टी लेबर कमिश्नर रमेश आहूजा, डिप्टी लेबर कमिश्नर दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे।

पूर्वमंत्री चौधरी ने कहा- दिलीप कुमार का फरीदाबाद से भी रहा है लगाव

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here