केंद्रीय रेल राज्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र

439

रेल राज्य मंत्री से मिले रेलवे एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य डा. डीपी गोयल व भाजपा पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रमुख नवीन गोयल
गुरुग्राम, 9 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद रेल राज्य मंत्री बने दानवे राव साहेब दादा राव को बधाई देने के लिए शुक्रवार को रेलवे एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य डा. डीपी गोयल व भाजपा पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रमुख नवीन गोयल पहुंचे। साथ ही उन्होंने मंत्री को गुरुग्राम से मांगों का पत्र भी सौंपा।
डा. डीपी गोयल ने बताया कि दानवे राव साहेब दादा राव को रेल राज्य मंत्री बनने की बधाई देते हुए उनसे रेलवे में और अधिक सुधार की उम्मीद की गई। गुरुग्राम से रेल से संबंधित मांगों का पत्र उन्हें सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि गुरुग्राम से चंडीगढ़ रेल चलाई जाए। स्टेशन पर महिला शौचालय दुरुस्त किए जाएं। साथ ही रेलवे स्टेशन पर जीआरपी अधिकारियों के लिए क्वार्टर बनाए जाएं। इसके अलावा रेल गाड़ी संख्या 14085/86 हरियाणा एक्सप्रेस का तिलक ब्रिज से 6 बजे चलवाने का समय निर्धारित किया जाए और गढ़ी-हरसरू जंक्शन पर ठहराव भी किया जाए। डा. डीपी गोयल ने बताया कि इस ट्रेन का दिल्ली से चलने का प्रस्तावित समय सायं 5:17 बजे है। जिसका संचालक 25 वर्षों बाद वाया भिवानी, चरखी दादरी होकर होना है। उनके क्षेत्र चरखी दादरी और भिवानी क्षेत्र की मांग है कि इस रेल गाड़ी का तिलक ब्रिज दिल्ली से चलने का समय सायं 6 बजे निर्धारित किया जाए। इससे रोजगार, निजी कार्य एवं सरकारी नौकरियों वाले दैनिक यात्रियों को लाभ होगा। इसके साथ ही इस गाड़ी का ठहराव गढ़ी-हरसरू जंक्शन पर भी किया जाए। यहां मानेसर में बहुराष्ट्रीय कंपनियां हैं, वहां से भी लोगों को लाभ मिलेगा। डा. डीपी गोयल ने बताया कि इन सब मांगों पर रेल राज्य मंत्री ने सुना भी और इन पर विचार करने का आश्वासन दिया।
नवीन गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करके देश में विकास को और अधिक बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि अहम मंत्रालयों पर नए मंत्रियों की नियुक्ति और अलग-अलग प्रदेशों से सांसदों को मंत्री, राज्य मंत्री बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान देने का काम किया है। नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम जिला निवासी राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में स्थान देकर गुरुग्राम समेत हरियाणा का मान बढ़ाया है।

मोदी के विश्वास पर खरा उतरूंगाः कृष्णपाल गुर्जर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here