अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की महिला इकाई ने ली शपथ

504

गुरुग्राम, 15 जुलाई। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की गुरुग्राम शाखा की ओर से बृहस्पतिवार को यहां सेक्टर-4 जिमखाना क्लब में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सम्मेलन की नई पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका आभा गुप्ता, पूनम गुप्ता, सीमा तोमर, रैनी शर्मा और पूजा गुप्ता उपस्थित हुईं। इस मौके पर संस्था की पुरुष इकाई से जिलाध्यक्ष राजीव मित्तल व जिला महामंत्री अमित गुप्ता भी उपस्थित हुए।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला अध्यक्ष समता सिंगला ने कहा कि महिलाओं को एकजुट करके उन्हें आगे बढ़ाने के साथ महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को आगे लेकर जाना ही संस्था का उद्देश्य है। महिलाएं अपने जीवन को इस मंच के माध्यम से सार्थक बना सकती हैं। महामंत्री आशा गोयल ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक कार्यों में लगाकर सशक्त बनाना है। महिलाओं के बिना हर क्षेत्र अधूरा है। धरती से लेकर आसमान तक महिलाओं ने अपनी पहचान बनाई है। इसलिए संस्था का यही प्रयास है कि महिलाओं को उनके जीवन का उद्देश्य बताया जाए।
कार्यक्रम में सम्मेलन की कार्यकारिणी में शामिल वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, मंच प्रभारी शिप्रा अग्रवाल, मीडिया प्रभारी शिवानी जैन, संगठन सचिव मेरू जैन, सह-सचिव वंदना सिंगला, कोषाध्यक्ष शैरिल गर्ग, कार्यक्रम आयोजक अर्चना गुप्ता, सह-संयोजिका प्रीति गुप्ता, कार्यक्रम संयोजिका भावना गुप्ता, उपाध्यक्ष सोनी गुप्ता, उपाध्यक्ष कोमल बंसल, कार्यक्रम संयोजिका कनिका गुप्ता और बबीता गुप्ता को शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि आभा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को आज समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी देखकर अच्छा लगता है। घर के काम से बाहर निकलकर महिलाएं पुरुषों की तरह हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। पूनम गुप्ता ने कहा कि यह नारी शक्ति की पहचान है कि आज महिलाओं ने हर क्षेत्र में खुद को स्थापित किया है। सोशल एक्टिविस्ट सीमा तोमर ने कहा कि महिलाएं पढ़ी-लिखी तो हैं, लेकिन अपने कानूनी अधिकारों के प्रति आज भी अनजान हैं। उन्हें जागरुक होना पड़ेगा। रैनी शर्मा ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में हम सबको इसी तरह से एकजुट होकर काम करना है। समाजसेविका पूजा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं में शक्ति है। हम कुशल गृहिणी, सलाहकार, शिक्षक भी हैं। मारवाड़ी मंच की अध्यक्ष अंजू गुप्ता ने कहा कि जीवन में चैरिटी भी बहुत जरूरी है। इससे हम आत्म संतुष्ट भी होते हैं और दूसरों की सेवा भी करते हैं।

धूमसपुर व रविनगर में अनाधिकृत निर्माणों पर चला पीला पंजा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here