‘जन्म से ही अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहा है भारतीय मजदूर संघ’

516

गुरुग्राम, 23 जुलाई। गुरुग्राम जिले के सेक्टर 12 स्थित माधव भवन में भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के बैनर तले भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी यूनियनों के पदाधिकारियों ने भारतीय मजदूर संघ के 67वें स्थापना दिवस को आज बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया।
जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय मजदूर संघ के पूर्व अखिल भारतीय महामंत्री एवं वर्तमान में दत्तोपंत ठेगड़ी नेशनल बोर्ड फोर वर्कर्स एजुकेशन एंड डिवलेपमेंट के निर्देशक बृजेश उपाध्याय बतौर मुख्यवक्ता उर्पिस्थत रहे। कार्यकर्म की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ जिला गुरुग्राम के अध्यक्ष बालकिशन हुडडा ने की। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ठ वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार भी उपस्थित रहे। मंच का संचालन भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री योगेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके की।
भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की ओर से अतिथियों को शॉल उढ़ाकर एवं माता शीतला का चित्र भेट कर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आज भारतीय मजदूर संघ के 66 सालों के इतिहास ने साबित कर दिया है कि भारतीय मजदूर संघ देश ही नही अपितु विश्व का अग्रिम श्रमिक संगठन है और इस नाते अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी बखूबी कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र की या प्रदेश सरकारें श्रमिकों के खिलाफ कोई भी गलत नीति बनाने या लागू करने का काम करती है तो भारतीय मजदूर संघ अपने सभी संसाधनों के माध्यम से सरकारों को रोकने का काम करता है। आज जब हम बीएमएस का 67वां स्थापना दिवस मना रहे है तो यह हर कार्यकर्ता के लिए बड़े गर्व का पल है, देश में हमें छोड़ कर कोई भी ऐसा संगठन नहीं है, जिसका 67 साल का इतिहास रहा हो और जिसमें टूट कर कोई अन्य संगठन का निर्माण ना हुआ हो और जो हम अपने गीत में भी दोहराते हैं कि परम वैभव को लाने वाला, यह है हमारा कर्मठ कार्यकर्ता। जिसकी तपस्या के कारण ही भारतीय मजदूर संघ आज इस गौरवशाली इतिहास को बनाने में कामयाब हुआ है। कार्यक्रम में उन ऑटों चालको को भी मंच से सम्मानित किया गया, जिन्होने अपने ऑटों में सवारी के छूटे सामान को वापस लौटाया। साथ ही उन सभी कर्मचारियों को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन्होने करोना काल में अपनी ड्यूटी का निर्वहन प्रशंसनीय रूप में किया।
मुख्य वक्ता एवं दत्तोपंत ठेगड़ी नेशनल बोर्ड फोर वर्कर्स एजुकेशन एंड डिवलेपमेंट के निर्देशक बृजेश उपाध्याय ने भारत माता की जय और भारतीय मजदूर संघ अमर रहे के गगन भेदी नारों के बीच अपनी बात रखते हुए कहा कि आज भारतीय मजदूर संघ के 67वें स्थापना दिवस पर हम देश भर में कार्यक्रम कर रहे है। जब सन् 1955 में दत्तोपंत ठेगड़ी ने भारतीय मजदूर संघ की नींव रखी थी, उस समय तो और भी श्रमिक संगठन देश में थे, फिर एक नए संगठन की आवश्यकता क्यों महसूस हुई। उन्होंने कहा कि उस समय जो भी संगठन देश में कार्य कर रहे थे, उनकी विचारधारा धरातल पर श्रमिकों की विचारधारा के साथ मेल नही खा रही थी। आज भी बहुत से श्रमिक संगठन देश में कार्यरत है, लेकिन आज भी वो मजदूरों के सामने कुछ भाव रखते हैं और सरकारों व कंपनी मालिकों के सामने कुछ अलग। इस दोहरे चरित्र से जब तक श्रमिक जगत को आजादी नहीं मिलेगी, श्रमिक का सच्चाई में भला नही होगा। भारतीय मजदूर संघ के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है, जबकि दूसरे संगठनों को राष्ट्रहति से कोई सरोकार नही है। इन संगठनों के नारे हैं- हमारी मांग पूरी हो, चाहे जो मजबूरी हो। लेकिन भारतीय मजदूर संघ का नारा है- राष्ट्रहित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम। उन्हांेने कहा कि जब देश पर दूसरे देशों ने हमला किया उस समय इन संगठनों की यूनियनों ने बारूद बनाने वाली कंपनियों में हड़ताल करवाई, जबकि भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने बिना ओवरटाइम लिए पूरी ताकत से देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। ऐसे बहुत से उदाहरण भारतीय मजदूर संघ ने देश के सामने प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा जरूरत श्रमिको के हितों की रक्षा की है, जिसके लिए भारतीय मजदूर संघ पूरी ईमानदारी से कार्यरत है और साथ में हम सभी श्रमिक संगठनों से भी आह्वान करते हैं कि श्रमिको के हितों के लिए अगर हमें सयुंक्त रूप से दूसरे श्रमिक संगठनों के साथ मिलकर संघर्ष भी करना पड़े तो हम तैयार हैं, लेकिन इन संगठनों को अपना स्वार्थ छोड़ना होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष बालकिशन ने सभी वक्ताओं का आभार प्रकट किया और माता शीतला की पावन भूमि पर पधारने के लिए साधूवाद दिया। इस अवसर पर भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय महामंत्री योगेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष समय सिंह, कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय बाली, ग्रामीण एवं शहरी टयूबवैल ऑपरेटर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार, हरियाणा दवा प्रतिनिधि संघ के प्रदेश पदाधिकारी रामकुमार, जिला सचिव रमन सिंह, हरियाणा ऑटों चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत कुमार, कार्यालय मंत्री हेमराज रोहिल्ला, आशीष चौधरी, अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष दीप प्रकाश गुप्ता, हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी संघ के डिपों प्रधान प्रवीण कुमार, औधोगिक कर्मचारी संघ से सुभम शर्मा सहित भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अनाधिकृत निर्माणों पर चला पीला पंजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here