सीएम सूक्खू विधायकों के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए

295

सीएम सूक्खू विधायकों के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए
शिमला, 16 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कांग्रेस विधायकों के साथ राजस्थान के दौरे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया।
भारत जोड़ो यात्रा आज अपने 100 दिन पूरे कर चुकी है। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा आठ राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और अब राजस्थान से होकर जारी है।

सीमेंट फैैक्टरियों व ट्रक ऑपरेटरों के विवाद पर सीएम गंभीर