केसीसी बैंक की यूपीआई व स्वधन-ई-पेंशन-गांव सेवाओं का शुभारंभ

279

शिमला, 1 मार्च। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक के यूपीआई तथा स्वधन-ई-पेंशन-गांव सेवाओं का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सेवाओं के आरंभ होने से बैंक के हजारों खाताधारकों को लाभ मिलेगा। यूपीआई सेवाएं शुरू होने से बैंक का लेन-देन सुगम एवं तीव्र होगा, जिससे विशेषकर वृद्धजनों और दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रयासों की सराहना की और बैंक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केसीसी बैंक के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया।
केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, प्रबंध निदेशक विनोद कुमार और बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए प्रदेश सरकार के सशक्त प्रयास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here