पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से मिले सुक्खू

244

हमीरपुर, 25 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से समीरपुर स्थित उनके आवास में भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
प्रेम कुमार धूमल ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और उन्हें हिमाचली शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा, आशीष शर्मा, सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया इस अवसर पर उपस्थित थे।
इससे पहले, मुख्यमंत्री का समीरपुर आगमन पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

‘हिमाचल प्रदेश में विकास और परिवर्तन के नए युग का सूत्रपात’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here