हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री चरणजीत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

741
file photo source: social media

शिमला, 27 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक-1964 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री चरणजीत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। चरणजीत सिंह ऊना जिले के अम्ब उप-मंडल के अंतर्गत् मैड़ी के निवासी थे। उन्होंने अपने पैतृक स्थान में आज अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि चरणजीत सिंह एक शानदार खिलाड़ी थे। उन्हें खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से अलंकृत किया गया था।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मंडाविया से मिले सीएम

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here