राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया

647

शिमला, 3 मार्च। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र के अंतर्गत् गहरा नाला में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं।
राज्यपाल ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने भी शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को 50 हजार रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 10-10 हजार रुपये और मामूली रूप से घायल व्यक्तियों को 5-5 हजार रुपये देने की घोषणा की।

बड़ी घोषणाः सरकारी जमीन पर बने मंदिरों के नाम होगी भूमि

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here