मंडी-चंडीगढ़ फोरलेन पर अनियंत्रित वाहन नदी में गिरा, दो की मौत

325

मंडी, 23 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कल देर शाम एक वाहन के ब्यास नदी में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और चालक घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा जिले के मंडी-चंडीगढ़ फोरलेन हुआ। कल देर शाम को मनाली से गुरदासपुर की ओर जा रहा एक वाहन 7 मील के पास अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में जा गिरा। मौके पर जा रही गाडि़यों ने रूक कर इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने ढांक से उतर कर वाहन तक पहुंची। तब तक तो दो वाहन सवारों की मौत हो चुकी थी। वहीं, वाहन चालक घायल था, उसे तुंरत मंडी अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। सामने से आ रही गाड़ी की लाइट चालक की आंखों पर पड़ी और वाहन अनियंत्रित होकर ब्यास में गिर गया।
हादसे में 29 वर्षीय प्रतीक सबरबाल निवासी चंडीगढ़ और 28 वर्षीय हरनूर सिंह संधू पुत्र अमरजीत सिंह निवासी अनैतपुरा, अमृतसर की मौत हो गई। वहीं, 27 वर्षीय चालक विधु शर्मा पुत्र कुलदीप राज गांव बैमाइल डाकघर तहसील व जिला गुरदासपुर घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक साल पहले हुई थी शादी, पत्नी समेत की आत्महत्या

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here