सोलन में तेज रफ्तार इनोवा ने 9 मजदूरों को कुचला, 5 ने मौके पर दमतोड़ा

236

धर्मपुर (सोलन), 7 मार्च। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के धर्मपुर में एक तेज रफ्तार इनोवा ने 9 मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले जाया गया। वहां से दो मजदूरों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा कालका-शिमला नेशनल हाइवे पर आज सुबह हुआ। इनोवा टैक्सी सोलन से परवाणू की तरफ जा रही थी। सुक्की जोहड़ी के पास चालक ने इनोवा से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद तेज रफ्तार में इनोवा ने हाइवे के किनारे पैदल चल रहे नौ मजदूरों को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में डिवाइडर पर चढ़ी इनोवा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस सेवा को दी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हिमाचल प्रदेश डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने धर्मपुर में हुए हादसे में मजदूरों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परम पिता परमात्मा से दिव्यंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। मंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा घायल मजदूरों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रार्थना की।
उन्‍होंने बताया कि आज धर्मपुर के पास इनोवा एचपी02ए1540 ने राह चलते व्यक्तियों को टक्कर मारी। जिससे मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक गुड्डू यादव पुत्र हीरा यादव निवासी पश्चिम चंपारण बिहार, राजा शर्मा पुत्र गोविंद शर्मा निवासी पश्चिम चंपारण बिहार, निप्पू निसाद पुत्र मागर निसाद निवासी पश्चिम चंपारण बिहार, मोती लाल यादव पुत्र वचन यादव निवासी ठाडीमार इटरपट्टी कुशीनगर उत्तर प्रदेश और सनी देवल पुत्र गया निशाद निवासी कुशीनगर उत्तर प्रदेश के निवासी थे। हादसे में महेश पुत्र राम मजन गांव गांजीपुर डा. तम्कूडी राज और अर्जुन सुभाष राय गांव अनारीबाई कुशीनगर को एम.एम.यू और बाबू दीन पुत्र मागल और आदित्या को पीजीआई रेफर किया गया है।

सिक्योरिटी गार्ड-सुपवाइजर के पदों के लिए साक्षात्कार 9 व 14 को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here