मंडी लोस उपचुनावः कांगना के सवाल पर ठाकुर बोले पार्टी कार्यकर्ता को ही मिलेगी टिकट

849
photo source: twitter/@KanganaDaily

घुमारवीं (बिलासपुर), 3 अक्‍टूबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कहा कि मंडी लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता को ही टिकट मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट समेत चार विधानसभा सीटों पर होने जा रहे विधानसभा के उपचुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री आज शिमला से धर्मशाला जाते हुए बिलासपुर जिले के घुमारवीं रेस्ट हाउस में रूके। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे राज्य में होने जा रहे उप चुनावों पर प्रश्न पूछे। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि मंडी लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस की तरफ से प्रतिभा सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा है, तो क्या भाजपा उनके खिलाफ कंगना रनौत को टिकट देगी। जिस पर मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि ने कहा कि प्रत्याशियों के नाम चुनाव समिति की बैठक में ही तय होंगे। उन्होंने दावा किया कि इन सीटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिए जाएंगे।

उच चुनावः व्यय निगरानी प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी नियुक्त

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here