देश के प्रथम मतदाता नेगी ने मनाया 105वां जन्मदिन

477

रिकांगपिओ, 1 जुलाई। स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निवासी श्याम शरण नेगी का 105वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने नेगी का जन्मदिन मनाने के लिए विशेष प्रबंध किए थे और श्याम सरण ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। उपायुक्त किन्नौर ने प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी को बधाई दी तथा उनके भविष्य के लिए स्वस्थ व दीर्घायु की कामना की।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हम सभी किन्नौरवासी सौभाग्यशाली हैं कि स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी किन्नौर जिले से संबंधित हैं। वे न केवल किन्नौर, प्रदेश बल्कि देश की शान हैं व सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि श्याम सरण नेगी ने स्वतंत्र भारत में अब तक हुए सभी चुनाव जिनमें लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनाव भी शामिल हैं में मतदान किया है।
इस अवसर पर उनके साथ परिवार के सदस्यों समेत उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, जिला परिषद सदस्य कल्पा सरिता कुसान, जिला किन्नौर भारतीय जनता पार्टी के महासचिव यशवंत नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत कल्पा सरिता नेगी, नायब तहसीलदार (निर्वाचन) इंद्र सिंह व अन्य उपस्थित थे।

सच्ची मित्र एवं मार्गदर्शक होती हैं किताबें

#india first voter shyam saran negi

#india_first_voter_shyam_saran_negi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here