चंबा के कुलदीप पठानिया होंगे विस अध्यक्ष, दाखिल किया नामांकन

227

तपोवन (कांगड़ा), 4 जनवरी। हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का नया अध्‍यक्ष चंबा जिले से बनने जा रहा है। जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने आज विस अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। कुलदीप सिंह पठानिया हिमाचल विधानसभा के 18वें अध्यक्ष बनेंगे। सदन में आज उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी 40 कांग्रेस विधायकों ने सहमति जताई।
कुलदीप सिंह पठानिया चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। वहीं इससे पहले भी चंबा जिले को विस अध्‍यक्ष व उपाध्‍यक्ष पद मिल चुका है। भटियात से चुनाव जीते कुलदीप सिंह पठानिया पिछली कांग्रेस सरकार में प्रदूषण बोर्ड के चेयरमैन रहे हैं। पठानिया वर्ष 1985 में पहली बार कांग्रेस से विधायक बने। दूसरी बार 2003 में आजाद चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। तीसरी बार कांग्रेस के टिकट से 2007 में और अब 2022 में चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए।

यहां होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपवाइजर के पदों के लिए साक्षात्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here