मुख्यमंत्री ने राणा के परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं

253

मंडी, 19 जनवर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिले के गांव कोहलका में भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत अधिकारी एस.आर. राणा के परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
एस.आर. राणा का 3 जनवरी को कांगड़ा जिले के धर्मशाला में सेवाओं का निर्वहन करते हुए हृदयगति रुकने से निधन हो गया था।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक चंद्रशेखर, डीआईजी मधुसूदन, उपायुक्त अरिंदम चौधरी और पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थीं।

हमीरपुर में मनाया जाएगा पूर्ण राज्यत्व दिवस, मुख्यमंत्री फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here