पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

245

शिमला, 19 जनवरी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिव्य हिमाचल के नेरचौक, जिला मंडी से संवाददाता राजकुमार धलारिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज कुमार धलारिया 50 वर्ष के थे।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकुमार धलारिया लगभग 25 वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत थे। उनका निधन पत्रकारिता के क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकुमार धलारिया के पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उधर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने भी राजकुमार धलारिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में नरेश चौहान ने कहा कि राज कुमार धलारिया पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी कर्मठता के लिए जाने जाते थे और युवा पत्रकारों के लिए वे सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहने करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने राणा के परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here